झारखंड के लोहरदगा में जंगल से लकड़ी काटने जाना दो लोगों को काफी मंहगा पड़ गया. लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड स्थित उपर सेमरडीह जंगल में बुधवार को लकड़ी काटने गए दो लोगों पर एक जंगली भालू ने जानलेवा हमला कर दिया. भालू ने दोनों आदिम जनजाति के युवकों गणेश बिरहो और जितेन्द्र बिरहोर पर हमला कर उनको बुरी तरह घायल कर दिया. दोनों ने बुजुर्गों से सुने तरीके को अपना कर किसी तरह अपनी जान बचाई. जब उनको लगा कि भालू उनको जिंदा नहीं छोड़ने वाला तो वह मृत के समान सांस रोक कर वहां लेट गए. उसके बाद दोनों को सूंघ कर भालू जंगल की तरफ चला गया.

भालू के हमले में दोनों  घायल युवक उसके बाद खुद ही उठ कर गांव की ओर दौड़ लिए. दोनों ने इसी बीच अपने गर वालों को पूरी वारदात की सूचना दी. भालू ने गणेश बिरहोर के शरीर पर काफी वार करने किए. उसके चेहरों पर नाखून के वार साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे. दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया. दोनों घायलों के परिवार वालों को वन विभाग के द्वारा आर्थिक सहायता पहूंचाने का काम किया गया. इस इलाके के ग्रामीण भालू के लगातार हमले से खासे चिंतिंत हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours