रांची में ट्विटर इंडिया के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक चौपाल लगाई. हरमू स्थित सोहराई भवन में यह चौपाल लगाई गई, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए. इस दौरान ट्विटर पर आए सैकड़ों सवालों में से महत्वपूर्ण सवालों का हेमंत सोरेन ने जवाब दिया.

कार्यक्रम के सूत्रधार की भूमिका जेएमएम विधायक कुणाल षाडंगी ने निभाई. इस दौरान उपस्थित लोगों में से भी कई ने सवाल किये. गठबंधन को लेकर एक सवाल में हेमंत सोरेन ने सहयोगी दलों के साथ चलने के लिए कंकड़-पत्थर का सहारा लेने जैसी बात कह दी. वैसे बाद में उन्होंने संभाला. इसके अलावा कहा कि जब उनकी सरकार राज्य में बनेगी, तो सरकारी स्कूल को निजी स्कूल की तरह संपन्न बनाया जाएगा. इसके अलावा सेना के काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह बात भी उन्होंने कही.

हेमंत ने गठबंधन के सहयोगी दलों को कंकड़- पत्थर कहने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कांग्रेस, जेवीएम, राजद को उनकी औकात बता दी है. साथ ही कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आचार संहिता का उल्लंघन है. इसकी शिकायत की जाएगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours