पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेनकापाड़ा स्थित केरलामारी गांव में यासीन शेख के घर में रखा सुतली बम सीढ़ी के नीचे चेंबर में ब्लास्ट हो गया. जिससे अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी एवं एसडीपीओ अशोक कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. छानबीन करने पर पता चला कि यासीन शेख का बेटा मंटू शेख, जो झारखण्ड, पश्चिम बंगाल में लूट-डकैती, चोरी समेत कई घटना को अंजाम दे चुका है और वह आपराधिक प्रवृत्ति का है. कई बार जेल भी जा चुका है और उसी ने बम रखा था. पुलिस और अन्य बिंदु पर मामले की छानबीन कर रही है . एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने मुफस्सिल थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यासीन शेख के घर से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है. साथ ही बम के अवशेष भी बरामद किए गए हैं. मुख्य आरोपी मंटू शेख समेत अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घर में देसी बम किस उद्देश्य से रखा गया था.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours