बोटाड : गुजरात के बोटाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्‍होंने देश में दो प्रधानमंत्री की बात और 'देशद्रोह कानून हटाने और इसे कमजोर करने' को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। साथ ही अनुच्‍छेद 370 और 35ए को हटाने की बात भी कही। उन्‍होंने यह भी कहा कि बीजेपी देशद्रोह कानून को और कड़ा करने के पक्ष में है।
जम्‍मू एवं कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्‍द‍ुल्‍ला के बयान का हवाला देते हुए राजनाथ सिंह ने यहां कहा, 'जम्‍मू एवं कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भारत में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए। एक जम्‍मू एवं कश्‍मीर के लिए और दूसरा पूरे देश के लिए। मैं चेतावनी देता हूं कि अगर भारत में दो प्रधानमंत्री की बात की जाती है तो हमारे पास अनुच्‍छेद 370 और 35ए को हटाने के अलावे कोई विकल्‍प नहीं रह जाएगा।'
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours