झारखंड के धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार कीर्ति झा आजाद 20 अप्रैल को नामांकन करेंगे. उनके नामांकन में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ महागठबंधन के नेता भी शामिल होंगे. न्यूज18 से खास बातचीत मे कीर्ति आजाद ने बताया कि चुनाव प्रचार में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा चर्चित क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को धनबाद लाने का प्रयास करेंगे.

धनबाद में कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता के द्वारा विरोध और काला झंडा दिखाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैच हारने पर इस तरह का विरोध वह पहले भी देख चुके हैं. वह झारखंड के बेटे हैं और जैसे दरभंगा में एयरपोर्ट, एम्स सहित कई विकास योजनाओं को लाया, वैसे ही मौका मिला तो धनबाद के लिए भी बेहतर करुंगा.

वर्तमान सांसद पीएन सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आखिर वो पान का कौन सा गिलौरी खाते हैं कि उनका मुंह बंद रहता है. जबकि धनबाद से एम्स, दुरंतो, एयरपोर्ट सहित कई चीजें छिन गई. बीजेपी होर्डिंग और बोर्डिंग तक सीमित है.

पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके जुमले से सभी वाकिफ हैं. आखिर कालाधान और 15 लाख देने के मुद्दे पर चुप्प क्यों हैं. 2 लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणा का क्या हुआ? पुलवामा में जवान शहीद हुए और हमारे पीएम पाक प्रधानमंत्री को पाक नेशनल डे पर बधाई संदेश देते हैं. पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी मोदी के जीत की कामना कर रहा है. आखिर ये कैसा राष्ट्रवाद है?
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours