लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड दौरे पर आने वाले देश के महत्वपूर्ण नेताओं को आतंकी निशाना बनाने की फिराक में हैं. झारखंड में चुनावी दौरे पर पहुंचने वाले पीएम मोदी समेत अति महत्वपूर्ण नेताओं की जान पर खतरा बताया गया है. मिले इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क कर दी गई है. खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिए गए हैं.

खुफिया विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड के नक्सली प्रभावित इलाकों में नसक्ली सक्रिय रहेंगे. खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने राज्य पुलिस मुख्यालय , सीआईडी और स्पेशल ब्रांच को लेकर पत्र लिख कर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिए है. गृह विभाग के अपर सचिव रविशंकर वर्मा ने डीजीपी और अन्य आला पुलिस पदाधिकारियों को पीएम समेत अतिविशिष्ट लोगों पर नक्सली थ्रेट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने कर रिपोर्ट देने को कहा है.

गृह विभाग के पत्र के अनुसार चुनावी सभा के दौरान नक्सली हमला कर सकते है या फिर रास्ते में निशाना बना सकते है, ऐसे में यह मामला काफी गंभीर है. गौरतलब है कि पूर्व में भी नक्सलियों ने राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई अति विशिष्ट लोगों को धमकी भरा पत्र भेजा था. वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने चुनाव प्रचार के दौरान हमला कर एक विधायक समेत पांच लोगों की हत्या की है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours