रांची समाहरणालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व बीजेपी नेता रामटहल चौधरी का आमना- सामना हुआ. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक- दूसरे का अभिवादन किया और हाथ मिलाया. बाद में सीएम ने कहा कि रामटहल चौधरी कल भी भाजपा के थे, आज भी भाजपा के हैं और कल भी भाजपा के ही रहेंगे.
दरअसल मुख्यमंत्री बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन में शामिल होने समाहरणालय पहुंचे थे. ठीक उसी वक्त रामटहल चौधरी नामांकन दाखिल बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान दोनों का आमना-सामना हुआ. रामटहल चौधरी ने कहा कि हमें केन्द्रीय नेताओं ने बागी बना दिया. लेकिन जनता हमारे साथ है. लोग रामटहल को वोट देते रहे हैं ना कि बीजेपी को. पार्टी को गलतफहमी हो गई, चुनाव के बाद यह दूर हो जाएगी.
बता दें कि रांची सीट से टिकट कटने के बाद रामटहल चौधरी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने अपना पर्चा भरा है. वे रांची से पांच बार सांसद रह चुके हैं. पिता के टिकट कटने से नाराज बेटे रणधीर चौधरी ने भी सोमवार को बीजेपी को बाय- बाय कह दिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours