कोलंबो : श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर विभिन्‍न गिरजाघरों और होटलों में हुए सिलसिलेवार बम विस्‍फोटों में 290 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 500 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 24 संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है। सोमवार को भी कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट के मुख्‍य टर्मिनल की ओर जाने वाली एक सड़क पर इम्‍प्रोवाइज्ड पाइप बम मिला, जिसे बम निरोधक दस्‍ते ने निष्क्रिय कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका में रविवार को ईस्‍टर के अवसर पर एक के बाद एक आठ सिलसिलेवार बम विस्‍फोट हुए, जिनमें से दो आत्‍मघाती हमलावरों द्वारा अंजाम दिए गए। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी हैं। श्रीलंका में 2009 में गृहयुद्ध समाप्‍त होने के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है। फिलहाल किसी भी समूह ने इस घातक हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।
लाइव अपडेट्स:
  • श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम विस्‍फोटों के बाद लापता 7 में से दो नेताओं के इन विस्‍फोटों में जान गंवाने की आशंका है। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री एच डी कुमार स्‍वामी ने इस संबंध में ट्वीट किया। उन्‍होंने यह भी कहा कि वह लापता नेताओं के बारे में जानकारी जुटाने के लिए श्रीलंका स्थित भारतीय उच्‍चायोग के साथ संपर्क में हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours