सूबे के सीएम रघुवर दास बतौर मुख्य अतिथि एक प्रोग्राम मे शरीक हुए. इस दौरान उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.
सीएम ने कहा कि विपक्ष को आदिवासियों के मुद्दे पर उनसे सवाल करने का हक नहीं है. क्योंकि 14 सालों में विपक्ष ने आदिवासियों को सिवाय वोटवैंक के कुछ नहीं समझा. सीएम ने कहा कि जेल जाने के डर से सारे भ्रष्टाचारी एकजुट होकर महागठबंधन बनाया है. लेकिन हमारी सूबे की सभी 14 सीटों पर जीत पक्की है. उन्होंने कहा कि झारखंड में लायक विपक्ष है ही नहीं.
इससे पहले सवाल-जवाब के दौर में मंत्री सीपी सिंह और रांची से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के बीच गरमा-गरम बहस हुई. सुबोधकांत ने भूख से मौत पर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की. पलटवार में मंत्री सीपी सिंह ने पूछा कि आपने दस वर्ष के संसदीय कार्यकाल में रांची के लिए क्या किया. इससे पहले स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में प्रोग्राम का रंगारंग आगाज हुआ.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours