झारखंड की राजधानी रांची में नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आज़ाद कॉलोनी में निकाह के बाद दुल्हन द्वारा बारात लौटाने का मामला सामने आया है. दरअसल, निकाह के बाद दूल्हा कमरे में घुसकर नशा कर रहा था, जिसे दुल्हन ने देख लिया. इसके बाद दुल्हन ने निकाह को तोड़ने की बात अपने परिजनों से की, जिसके बाद परिजनों ने दूल्हे को निकाह से खुला (तलाक) कर दिया.

निकाह के तोड़े जाने से दूल्हा नाराज हो गया और हंगामा करने लगा. दूल्हे द्वारा हंगामा किए जाने से नाराज लोगों ने पहले तो दूल्हे की जमकर पिटाई की और फिर उठक बैठक भी कराई. दूल्हा का नाम वसीम अकरम है और वह सिमडेगा का रहनेवाला है. बारात सिमडेगा से रांची आई थी. बहरहाल, पूरे मामले में घर के लोग कुछ भी बात करना नहीं चाह रहे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours