प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल से झारखंड में चुनावी प्रचार का आगाज करने वाले हैं. इसके लिए लोहरदगा में उनकी सभा की तैयारी चल रही है. लोहरदगा के बीएस कॉलेज
मैदान में 24 अप्रैल को पीएम की सभा होगी. सीएम रघुवर दास ने गुरुवार को मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिेये.

पीएम के कार्यक्रम को लेकर सीएम काफी खुश नजर आए. बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री लोहरदगा आ रहे हैं. ऐसे में जनता के साथ- साथ पार्टी कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं. पीएम की इस सभा का असर सूबे की सभी सीटों पर दिखाई देगा.

इससे पहले सीएम वीर बुद्धू भगत सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे तक कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. साथ ही निर्देश दिया कि 20 अप्रैल तक सभी बूथों तक पर्ची बांट दें. सीएम ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत का चक्र देश के सभी आसुरी शक्तियों का नाश करेगा. देश को तोड़ने वालों को जवाब देगा.



सीएम ने जेवीएम के दर्जनों कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर भाजपा में शामिल कराय़ा. सम्मेलन को महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी संबोधित किया. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बागी रामटहल चौधरी को सद्बुद्धि मिलने की बात कही. बैठक में राज्यसभा सांसद समीर उरांव, मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे. आजसू जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours