साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के मुहल्ले से नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया है। शुक्रवार को लड़की के पिता ने नगर थाना में आवेदन देकर युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। बीते 23 अप्रैल से ही लड़की लापता है। नगर थाना प्रभारी रामसागर तिवारी ने बताया कि युवक कमलेश यादव सकरूगढ का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours