प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वे वहां बीजेपी प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के पक्ष में वोट की अपील करेंगे. सभा में भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इससे पहले उन्होंने मंगलवार शाम को रांची में रोड शो किया. एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक रोड शो के दौरान पीएम हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए. दूसरी तरफ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे. बिरसा चौक पहुंचकर पीएम ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए. जिसके बाद वे रात्री विश्राम के लिए राजभवन चले गये. पीएम 29 अप्रैल को गिरिडीह के जमुआ में सभा करेंगे. इस खबर को सभी अखबारों ने प्रमुखता से छापा है.

नक्सलवाद को जड़ से मिटाएंगे- राजनाथ

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को झारखंड में तीन सभाएं कीं. चतरा के इटखोरी में पार्टी प्रत्याशी सुनील सिंह, हजारीबाग के चौपारण में जयंत सिन्हा और पलामू के हुसैनाबाद में बीडी राम के लिए वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जब भी हमारी सरकार मजबूत पक्ष रखती है, कांग्रेस उसे कमजोर करती है. पोटा लगाया, तो कांग्रेस ने उसे समाप्त कर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेना के शौर्य पर सवाल उठाती है. देश जिस दिन कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, गरीबी मुक्त भी हो जाएगा. नक्सलवाद को जड़ से मिटा कर रहेंगे. इस खबर को भी सभी अखबारों ने हेडलाइन बनाकर छापा है.

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को धमकी 

पूर्व सीएम व जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को पत्र के द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है. पत्र एक वकील के लेटर पैड पर है और नक्सलियों के नाम से भेजा गया है. पत्र में उन्हें 23 अप्रैल से 19 मई तक झारखंड से बाहर रहने को कहा गया है. साथ ही सभी पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव से बैठाने का भी फरमान है. इसके लिए 48 घंटे का समय दिया गया. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस खबर को हिन्दुस्तान ने लीड बनाकर छापा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours