भाजपा ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बालूमाथ में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान भाजपा के आरक्षण समाप्त करने के बारे में दिए गए भाषण पर चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है. लातेहार के चंदवा स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा ने प्रेस कांफ्रेन्स में यह मांग की. इस प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, नीलम देवी और प्रखंड प्रवक्ता अमित कुमार मौजूद रहे. प्रेस कांफ्रेन्स के आरंभ में पीएम मोदी के रांची में रोड-शो और लोहरदगा में आयोजित चुनावी सभा को ऐतिहासिक बताया गया. दोनों ने कहा कि इस चुनाव में झारखंड की जनता का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त हो रहा है. इसलिए यह विश्वास हो गया है कि झारखंड की जनता सभी सीटों से भाजपा उ्म्मीदवारों को विजयी बनाकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करेगी.
इन नेताओं ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव के बालूमाथ में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान भाजपा की ओर से आरक्षण समाप्त करने के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही कहा कि लालू परिवार ने पटना में कई एकड़ भूमि नाजायज तरीके से ली है. जिसका पर्दाफ़ाश बिहार के उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी कर चुके हैं. ऐसे में भाजपा पर जल, जंगल व जमीन हड़पने का आरोप खोखला साबित हो रहा है. भाजपा की नेता नीलम देवी ने रघुवर दास और पीएम मोदी को प्रेरणास्रोत बताया. साथ ही कहा कि दोनों सरकारें जनता के लिए बेहतर कार्य कर रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours