बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड की चतरा और पलामू सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इसी सिलसिले में उन्होंने बुधवार को इन क्षेत्रों में तीन सभाएं कीं. पहली सभा गढ़वा के कांडी प्रखंड में हुई. इस दौरान उनके साथ बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी रहे.
कांडी में तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी आरएसएस का एजेंडा लागू कर रही है. अगर एक बार फिर मोदी सरकार बन गई, तो सारी सरकारी नौकरियां प्राइवेट के हाथों में दे दी जाएगी. जीतनराम मांझी ने कहा कि संविधान बचाने के लिए लोग महागठबंधन के पक्ष में वोट करें.
पलामू के हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हुसैनाबाद का जपला सीमेंट फैक्ट्री बंद हो गई, लेकिन डबल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर पाई. डबल इंजन की सरकार में क्या काम हुआ है, जनता सब जान रही है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी सरकार आरक्षण को हटाने की दिशा में काम कर रही है.
चतरा के प्रतापपुर में तेजस्वी यादव ने बीजेपी को दिखावटी, मिलावटी और बनावटी बताते झूठ की फैक्ट्री करार दिया. उन्होंने कहा कि देश की रक्षा, संविधान की सुरक्षा के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से पटना में मुलाकात हुई, लेकिन उन्हें नजर मिलाने की हिम्मत नहीं हुई. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को पलटू चाचा कहा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours