राजमहल सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा ने नामांकन दाखिल कर दिया. इस दौरान उनके साथ झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी, जेवीएम नेता मिस्त्री सोरेन प्रदेश कांग्रेस महासचिव एमटी राजा मौजूद रहे. नामांकन के बाद रेलवे जेनरल इंस्टिट्यूट मैदान में जनसभा को संबोधित किया गया.
इस दौरान विजय हांसदा ने पिता थॉमस हांसदा का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उनके जैसे तो नहीं बन सकता, लेकिन आप लोगों के लिए बेहतर विजय हांसदा बनने की कोशिश करूंगा. कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संविधान बचाने के लिए महागठबंधन की सरकार जरूरी है. वहीं जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने विजय हांसदा को जिताने की अपील की.
बता दें कि विजय हांसदा यहां के सीटिंग सांसद हैं. पिछली बार उन्होंने यहां बीजेपी के हेमलाल मुर्मू को हराया था. एक बार फिर उनके सामने हेमलाल मुर्मू हैं. राममहल में अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा. राजमहल सीट को जेएमएम का गढ़ माना जाता है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours