झारखंड की राजधानी रांची में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कोबरा जवान की मौत हो गई और हादसे में उसकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राची खूंटी मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में कोबरा जवान की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि खूंटी की ओर से ऑटो में जवान अपने परिवार के साथ रांची की ओर आ रहा था, तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया, जिसके कारण जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर मारने वाला ट्रक थोड़ी दूर जा कर पलट गया, वही इस हादसे के दौरान ट्रक और ऑटो चालक मौके से फरार हो गए. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours