उपचुनाव में आजसू के द्वारा दोनों सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा से प्रदेश बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. बीजेपी के नेता ये मानकर चल रहे थे कि गोमिया सीट पर आजसू प्रत्याशी नहीं देगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आजसू ने गोमिया और सिल्ली, दोनों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.
न्यूज-18 से खास बातचीत में प्रदेश बीजेपी महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आजसू और बीजेपी का गठबंधन काफी पुराना है और दोनों दल मिलकर इस मसले को भी सुलझा लेंगे. जल्द ही कोई सकारात्मक रास्ता निकल जाएगा.
बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि गोमिया में बीजेपी का जनाधार काफी मजबूत है. पांच बार पार्टी वहां से जीत दर्ज करा चुकी है. इस बार भी पार्टी जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि आजसू को गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए.
बीजेपी की गठबंधन धर्म निभाने की अपील को ठुकराते हुए आजसू ने गोमिया और सिल्ली, दोनों सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान कर दिया है. आजसू ने साफ कर दिया कि सिल्ली सीट पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो चुनाव लड़ेंगे, तो गोमिया से लंबोदर महतो को पार्टी मैदान में उतारेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours