दुमका डीआईजी ऑफिस में डीएसपी एडमिन के पद पर तैनात सुरेश प्रसाद पासवान पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगा है. नाबालिग ने मामले की शिकायत धनबाद के सरायढेला थाने में की है. पीड़ित परिजनों के शिकायत पर सरायढेला थाना पुलिस ने कार्रवाई की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डीएसपी शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी डीएसपी के ख़िलाफ़ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. फ़िलहाल डीएसपी मुकेश कुमार पूछताछ के लिए सरायढेला थाना पहुंचे हैं.

जानकारी के मुताबिक छात्रा ने आरोप लगाया है कि दुमका डीआईजी कार्यालय में डीएसपी एडमिन के पद पर मौजूद सुरेश पासवान ने उसके साथ अश्लील हरकत की है, जिसके बाद नाबालिग ने छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बताई. पीड़ित परिजनों के इसकी शिकायत सरायढेला थाना पुलिस में की. परिजनों के शिकायत पर सरायढेला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डीएसपी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया और आरोपी डीएसपी के ख़िलाफ़ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. बता दें कि जांच में आरोप सत्‍यापित होने के बाद डीएसपी सुरेश पासवान की गिरफ्तारी हुई है.

वहीं पीड़ित छात्रा से डीएसपी सरिता मुर्मू ने भी पूछताछ की. बता दें कि धनबाद डीएसपी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. है. फ़िलहाल आरोपी डीसीपी से पूछताछ जारी है. वहीं प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं. केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours