झारखंड के देवघर में एक आदिवासी युवती के साथ दो युवकों ने रेप किया है. घटना के वक्त युवती घर में अकेले थी. युवती का शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर बांध दिया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना बीती रात देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव की है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पुनासी परियोजना में एक ठीकेदार का हाईवा चलाते हैं. बीती रात गांव में एक आदिवासी युवती को अकेली देख दोनों उसके घर में घुस गए और युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया. युवती के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ कर बांध दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने गांव पहुंच कर किसी तरह दोनों को बंधन से मुक्त कराया. लेकिन कंपनी के ठेकेदार, विभागीय अधिकारी और वरीय पुलिस अधिकारी को बुलाए जाने की जीद कर रहे ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को जाने नहीं दिया है.
ग्रामीणों का आरोप है कि पुनासी डैम में काम कर रहे लोगों द्वारा ग्रामीणों के साथ हमेशा बतसलूकी की जाती है. स्थिति अब यहां तक पहुंच गई है कि गांव की बहू-बेटियों की इज्जत पर इनलोगों ने हाथ डालना शुरु कर दिया है. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस फिलहाल ग्रामीणों से बात कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours