आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. लिहाजा उन्हें जेल में ही रहना होगा. कोर्ट के इस फैसले से आरजेडी समेत विपक्षी खेमे में मायूसी देखी गई.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कोर्ट के फैसले का असर लोकसभा चुनाव पर
पड़ेगा. फैसले से समर्थक निराशा हुए हैं. रांची से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि स्वास्थ्य के आधार पर लालू प्रसाद को जमानत मिलनी चाहिए, पर अदालत का फैसला सर्वमान्य होता है. उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बुलंद करने वालों के लिए जेल भी राजनीतिक जीवन का हिस्सा होता है. लालू प्रसाद हों या फिर वह खुद, जेल काट चुके हैं.

झारखंड सरकार के मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कोर्ट के फैसले का चुनाव पर क्या असर होगा, यह तो बाद में पता चलेगा. बता दें कि चारा घोटाले के चार मामले में सजा पाने के बाद लालू प्रसाद रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं. कई बीमारियों के कारण उनका रिम्स में इलाज चल रहा है. इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने भी उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours