झारखंड के पलामू में गुरुवार को आरजेडी के चुनावी सभा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे. तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी गरीबों की पार्टी है जबकि बीजेपी अमीरों की पार्टी है. आरजेडी नेता ने कहा कि बीजेपी संविधान तथा आरक्षण को समाप्त करना चाहती है. आज बीजेपी मुद्दों की बात नहीं कर रही है सिर्फ हिंदू, मुस्लिम और गाय की बात कर रही है जबकि देश के किसानों पर युवा के रोजगार की मुद्दों पर बात होनी चाहिए.

पलामू में महागठबंधन के प्रत्याशी सह आरजेडी नेता घूरन राम के समर्थन में सभा करने पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बीजेपी सरकार में सभी संस्थानों को निजीकरण किया जा रहा है. मांझी ने आरोप लगाय कि बीजेपी लोगों को झूठ का सपना दिखाती है.

इससे पहले चतरा के एक चुनावी सभा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश और संविधान की रक्षा के लिए बीजेपी को भगाना जरूरी है. आरजेडी नेता ने कहा कि आरक्षण बचाने के लिए और देश में भाईचारा कायम रखने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है. तेजस्वी यहां पार्टी प्रत्याशी सुभाष यादव के पक्ष में सभा करने आए थे. इस दौरान उन्होंने सुभाष यादव को जिताने की अपील करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि चौकीदार ने गलती की है, जनता थानेदार हैं और जनता सजा देगी. इस सभा को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी संबोधित किया.

बताते चलें कि आरजेडी झारखंड में दो सीटों पलामू और चतरा पर चुनाव लड़ रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours