मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार दूसरे दिन लोहरदगा दौरे पर रहे. गुरुवार को उन्होंने सिसई और विशुनपर में चुनावी सभाएं कीं. जबकि अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार में सीएम ने पदयात्रा कर जनता से विकास के नाम पर वोट मांगा.
पेशरार में उन्होंने कहा कि चार पहले यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित था. लेकिन अब हालात बदल गये हैं. गावों तक विकास पहुंचा है. चुनाव के बाद इस इलाके की अन्य समस्याओं को भी चौपाल लगाकर दूर किया जाएगा.
सीएम ने कहा कि पेशरार की जनता को सरकार से और अपेक्षाएं हैं. अब यह इलाका नक्सलमुक्त हो गया है. पहले नक्सली यहां के बच्चों को उठा कर ले जाते थे. लोग डर के साये में जीते थे. लेकिन अब यहां जनता के सहयोग से विकास हो रहा है.
इससे पहले सीएम ने गुमला के कसीरा और सिसई में सभा कर भाजपा उम्मीदवार व केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के लिए वोट मांगा. यहां कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने गांव, गरीब और किसानों के साथ धोखा किया. 55 साल पहले भी कांग्रेस ने गरीब हटाओ का नारा दिया था. अब भी गरीब को न्याय दिलाने की बात कह रही है. जनता को पूछना चाहिए कि इन 55 सालों में पार्टी ने क्या किया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours