नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए सभी तैयार पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। वोटर्स में भी उत्साह है, खासकर ऐसे मतदाता जो पहली बार 'लोकतंत्र के महात्यौहार' में हिस्सा लेने जा रहे हैं, उनमें गजब का रोमांच है। पहले चरण के तहत वोटिंग में महज तीन दिन शेष रह गए हैं, जिसके लिए प्रचार का शोर मंगलवार को थम जाएगा। 11 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा सहित पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के तहत देश के कई अन्य हिस्सों में भी वोटिंग होगी।
कमल हासन ने जारी किया 2024 का घोषणा-पत्र
ऐसे में जबकि सभी दल 2019 चुनाव के लिए घोषणा-पत्र जारी कर रहे हैं, अभिनेता से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन ने 2024 के चुनाव के लिए अपनी पार्टी मक्कल निधि मैयम (MNM) का घोषणा-पत्र जारी किया।
पेरियार की मूर्ति तोड़ी
तमिलनाडु में एक बार फिर मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यहां पुडुक्कोट्टई जिले में पेरियार की मूर्ति टूटी पाई गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours