रांची. झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट मंगलवार को जारी की. जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी राजधनवार से चुनाव लड़ेंगे. चौथी लिस्ट में 9 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. जेएमएम छोड़कर जेवीएम का दामन थामने वाले अंतु तिर्की को खिजरी से टिकट दिया गया है. अंतु तिर्की ने कहा कि जेएमएम में 30-31 वर्ष गुजारा, लेकिन पार्टी ने मोल नहीं समझा. समर्थकों के दबाव के कारण खिजरी के विकास के लिए चुनाव में उतरा हूं. उन्होंने जेएमएम को बाप-बेटे वाली पार्टी बताया.

इन्हें मिला है टिकट

राजधनवार- बाबूलाल मरांडी
कोडरमा- रमेश हर्षवर्धन
बरकट्ठा- बटेश्वर मेहता
हज़ारीबाग- मुन्ना सिंह
बड़कागांव- दुर्गा चरण प्रसाद
सिल्ली- उमेश महतो
खिजरी- अंतु तिर्की
रांची- सुनील कुमार गुप्ता
कांके- कमलेश राम

जेवीएम विपक्षी गठबंधन से अलग होकर अकेले अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है. पार्टी सभी 81 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारेगी. बता दें कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होगा. 23 दिसंबर नतीजे आएंगे.

विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड विकास मोर्चा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. लिस्ट में जेवीएम सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कुल 34 नेताओं के नाम शामिल हैं. पार्टी के अन्य स्टार प्रचारकों में प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, डॉ सबा अहमद, आश्रिता कुजूर, विनोद शर्मा, रामचंद्र केशरी आदि शामिल हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours