आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को भगाना जरूरी है. चतरा के हंटरगंज में आयोजित सभा में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण बचाने के लिए और देश में भाईचारा कायम रखने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है.

तेजस्वी यहां पार्टी प्रत्याशी सुभाष यादव के पक्ष में सभा करने आए थे. इस दौरान उन्होंने सुभाष यादव को जिताने की अपील करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि चौकीदार ने गलती की है, जनता थानेदार हैं और जनता सजा देगी.

सभा को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी संबोधित किया. इस मौके पर आजसू पार्टी के सचिव अशोक गहलोत ने राजद का दामन थाम लिया. चतरा के बाद तेजस्वी की पलामू और गढ़वा में भी सभा है. आरजेडी झारखंड में दो सीटों, पलामू और चतरा पर चुनाव लड़ा रहा है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours