गुमला में पहली बार चुनावी सभा करने पहुंचे सीएम रघुवर दास ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने गांव, गरीब और किसानों के साथ धोखा किया. 55 साल पहले भी कांग्रेस ने गरीब हटाओ का नारा दिया था. अब भी गरीब को न्याय दिलाने की बात कह रही है. जनता को पूछना चाहिए कि इन 55 सालों में पार्टी ने क्या किया.
सीएम ने कहा कि बिजली, पानी और शौचालय की जो व्यवस्था सालों पहले हो जानी चाहिए थी. वह पिछले पांच साल में मोदी सरकार में हुई. मोदी सरकार ने आम लोगों की इन छोटी- छोटी जरुरतों को प्राथमिकता पर लेकर काम किया.
सीएम ने यहां कसीरा व सिसई सभा कर भाजपा उम्मीदवार व केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के लिए वोट की अपील की. कसीरा की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम और और सुदर्शन भगत को विशाल माला पहनाकर स्वागत किया.
लोहरदगा से बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन भगत ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच साल पहले गरीबों के विकास के लिए संकल्प लिया था. इन पांच सालों में देश में सैंकड़ों योजनाएं सिर्फ गरीबों के लिए बनीं. केन्द्र की सारी योजनाओं को रघुवर सरकार ने झारखंड में लागू किया. इसका लाभ जनता को मिल रहा है. उन्होंने एक बार फिर केन्द्र में मोदी सरकार बनाने की अपील की.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours