राजमहल। थाना क्षेत्र के मंगलहाट गढ़तालाब के पास बीते 23 अप्रैल की देर शाम को मुर्गा व्यवसायियों से लूट मामले का राजमहल थाना पुलिस ने 72 घंटे में उद्भेदन कर लेने का दावा किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि घटना के पीड़ित ध्रुवल साहा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना पर विक्रम मंडल, छोटू कुमार मंडल, अजय कुमार मंडल, दीपक कुमार मंडल व संजय मंडल को देसी कट्टा व लूटी गई राशि में से तीन हजार नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी श्री प्रसाद सहित एसआई योगेंद्र प्रसाद एएसआई कविंद्र मिश्रा, उमाकांत ओझा सहित अन्य शामिल थे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours