झारखंड के सीएम रघुवर दास ने पार्टी के घोषणा पत्र को नव भारत के निर्माण का संकल्प पत्र करार दिया है. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में आतंकवादियों के हौसले पस्त हुए हैं, जबकि मनमोहन सरकार में पाकिस्तान के आतंकवादियों ने 26/11 जैसी घटनाओं को अंजाम दिया. बतौर सीएम पिछले साढ़े चार साल में देश में आंतकवाद की घटनाओं में भारी कमी आई.
सीएम ने कहा कि मोदी सरकार में देश में उग्रवाद में भी कमी आई है. झारखंड में यह खात्मे पर है. उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार साल में गरीबों के लिए काफी काम हुए. इसलिए जन- जन के मन में मोदी समाए हुए हैं. सीएम ने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर किसानों और छोटे कारोबारियों को 60 साल के बाद पेंशन मिलेगा. राममंदिर भी बनेगा. आने वाले समय में देश अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में दुनिया में दूसरे- तीसरे स्थान पर पहुंचेगा.
सीएम ने कहा कि दोबारा मोदी सरकार बनने पर जम्मू- कश्मीर से जुड़े धारा 370 और 35-ए को खत्म कर दिया जाएगा. तीन तलाक को पास कराने की कोशिश होगी. छह आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर संग्रहालय बनेगा. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि सियासत में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए. देश और खुद विपक्ष राहुल गांधी के बोझ को सहने को तैयार नहीं है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours