लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसमें गरीब, छोटे कारोबारी, धारा- 370 से लेकर कई अन्य वादे किये गये हैं. लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बीजेपी के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है.
जेएमएम महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि 2014 में किये गये वादों को पार्टी ने कितना निभाया है, इसका ब्योरा घोषणापत्र में नहीं दिया गया है. महंगाई, बेरोजगारी, राममंदिर सहित कई मुद्दों पर फिर बीजेपी ने जनता के सामने जुमला परोसने की कोशिश की है.
प्रदेश कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने कहा कि एक बार फिर लोगों को ठगने की कोशिश हुई है. पिछली बार बेरोजगारों को ठगा गया, इस बार किसानों को ठगने की कोशिश हुई है. 2104 में किये गये वादों को बीजेपी पूरा नहीं कर पाई. इसलिए इस बार लोग झांसे में आने वाले नहीं हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours