झारखंड के गिरिडीह में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पर दो बहनों ने खदान में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेहरवाटांड में सीसीएल के एक बंद खदान में छलांग लगाकर दो बहनों ने खुदकुशी कर ली. दोनों बहनों की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को बरामद कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक बबीता कुमारी का शव रविवार दोपहर बाद, जबकि नैना का शव शाम को बरामद किया गया है. दोनों सगी बहनें बेहरवाटांड निवासी रामप्रसाद दास की पुत्री थी. बताया जा रहा है कि रामनवमी मेला देखकर देर से घर लौटने के कारण पिता ने दोनों बहनों को डांटा था, जिससे आहत होकर बबीता और नैना ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours