नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई विभिन्न प्रकार के एटीएम (कम डेबिट) कार्ड प्रदान करता है। ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक चार तरह के डेबिट कार्ड जारी करता है। इसमें क्लासिक डेबिट कार्ड, ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड, गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड और प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड शामिल हैं। इन कार्ड के तहत बैंक अपने ग्राहकों को अलग अलग कैश निकालने की छूट देता है। बता दें कि इन कार्ड के लिए बैंक अलग अलग चार्ज भी लेता है।
एसबीआई क्लासिक डेबिट कार्ड धारक एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपए ही निकाल सकते हैं। वहीं इस कार्ड के जरिए अधिकतम ऑनलाइन ट्रांजिक्शन लिमिट 50 हजार रुपए है। इस कार्ड के लिए बैंक 125 रुपए और जीएसटी चार्ज करती है। इस कार्ड का रिप्लेसमेंट चार्ज 300 रुपए प्लस जीएसटी है।
एसबीआई ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड के तहत ग्राहक कम से कम 100 रुपए और अधिकतम 40 हजार रुपए निकाल सकते हैं। वहीं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन लिमिट 75 हजार रुपए तक है। इन दोनों प्रकार के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इस कार्ड का वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज 175 रुपए और जीएसटी चार्ज है। जबकि इस कार्ड का रिप्लेसमेंट चार्ज 300 रुपए प्लस जीएसटी है।
गौरतबल है कि होली के वक्त एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा प्रदान की है। जिसके तहत ग्राहक बिना एटीएम कार्ड के एसबीआई के योनो एप की मदद से पैसे निकाल सकते हैं। इस एप की मदद से आपको पैसों के लिए रिक्वेस्ट करना होगा, जिसके बाद आपको एक पिन मिलेगा। इस पिन की मदद से आप किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। बता दें कि ये बिन सिर्फ 30 मिनट के लिए ही वैध होगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours