झारखंड की तीन सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है. लोग बढ़चढ़ कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रहे हैं. आम और खास, हर कोई लोकसभा चुनाव को लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने भी सुबह- सवेरे मतदान किया. लोहरदगा के बूथ संख्या- 281 में उन्होंने मतदान किया.

वोटिंग के बाद धीरज साहू ने दावा किया कि दिल्ली में यूपीए सरकार का बनना तय है. वहीं बीजेपी के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई परिवारवाद नहीं है.

लोहरदगा में सुबह के दो घंटे में यानी 9 बजे तक 10.52 फीसदी मतदान हुआ है. जबकि पलामू में 12.38 और चतरा में 9.39 प्रतिशत वोटिंग हुई है. औसत प्रतिशत 10.94 रहा है. लोहरदगा की दंगल में 16 प्रत्याशी दांव आजमा रहे हैं. लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी की ओर से केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत में है.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड के पहले चरण में आज तीन सीटों पर मतदान हो रहा है. पलामू, चतरा और लोहरदगा सीट पर सुबह सात बजे से 4 बजे तक वोटिंग होगी. तीनों सीटों पर कुल 59 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours