झारखंड के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है. इसे भारत निर्वाचन आयोग के पास भेज दिया गया है. सूची में 40 नेताओं के नाम हैं. पीएम मोदी, अमित शाह, नितीन गडकरी, स्मृति ईरानी, योगी आदित्य नाथ, हेमा मालिनी, रविशंकर प्रसाद, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल जैसे दिग्गज नेताओं का नाम इसमें शामिल है.

राज्य स्तर पर सीएम रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, कड़िया मुंडा, मंगल पांडे, समीर उरांव, दीपक प्रकाश, सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा, लुईस मरांडी, नीरा यादव और अनंत ओझा के नाम हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि सूची में पार्टी से इस्तीफा देने वाले रांची के निवर्तमान सांसद रामटहल चौधरी का भी नाम है. टिकट कटने से नाराज रामटहल ने 10 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, यह सूची 9 अप्रैल को चुनाव आयोग में सौंपी गई थी.

प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल कहते हैं कि स्टार प्रचारकों का अपना जलवा होता है. लोग उनके भाषणों को सुनना और उन्हें देखना लोग चाहते हैं. इसलिए वे स्टार प्रचारक कहलाते हैं. प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास का कहना है कि फिल्म स्टार को देखने के लिए काफी लोग आते हैं. वे वोटरों को आकर्षित करते हैं.

पीएम मोदी 23 अप्रैल को करेंगे पहली रैली

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की पहली सभा 23 अप्रैल को लोहरदगा में होने जा रही है. इसके अलावा 3 अन्य स्थानों पर भी उनकी चुनावी सभा होगी. अमित शाह का भी कार्यक्रम लिया जा रहा है. राजनाथ सिंह को भी प्रत्याशी बुला रहे हैं. बता दें कि स्टार प्रचारकों की सूची में जिनका नाम नहीं होता है, उनका खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाता है, जबकि स्टार प्रचारकों का खर्च पार्टी वहन करती है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours