आज प्रेस वार्ता सह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन (पाकुड़ ग्रामीण ). . को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिसफीका हसन ने झामुमो के निश्चय पत्र को कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अनिश्चय पत्र है . घोषणा पत्र में लिखा है कि उठो लड़ो और आंदोलन करो जबकि आंदोलन बेचने वाले झामुमो के ही लोग हैं
राजमहल क्षेत्र की बात करें तो यहां की जनता ने झामुमो को पूरी तरह से नकार दिया है। लोग यहां बदलाव चाहते हैं ।सांसद विजय हांसदा द्वारा गोद लिया गया पतना प्रखंड के तालझारी पंचायत के लखनपुर एव उधवा प्रखंड के उत्तर पियारपुर गांव दोनों गांव, यहाँ विकास की बात तो दूर यहां सांसद ने जनता से कभी संपर्क भी नहीं किया। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन चाहते तो 1993 में ही जब नरसिम्हा राव की सरकार थी तब अलग झारखंड निर्माण करा लेते पर उन्होंने ऐसा नहीं किया । दो करोड़ रुपए में झारखंड के अस्मिता को बेचने का काम किया उस वक्त उन्होंने अलग राज्य बनावाया होता तो इतने लंबे समय तक अलग राज्य के संघर्ष के नाम पर उनकी दुकानदारी नहीं चलती झामुमो अपनी मत पेटी भरते रहे और गरीबों को भगवान भरोसे रखने का हमेशा काम किया। सुश्री हसन ने बूथ कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर सरकार की योजना एव उक्त बातें लोगों को बताने का आग्रह किया




Post A Comment:
0 comments so far,add yours