लोकसभा चुनाव 2019 के लिए झारखंड में आरजेडी ने अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी की है. स्टार प्रचारकों की सूची में तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा भारती ,राबड़ी देवी सहित कुल 40 नेता शामिल हैं. वही झारखंड में राजद दो लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहा है. बता दें कि झारखंड के दो लोकसभा क्षेत्र चतरा से सुभाष यादव और पलामू से घूरन राम प्रत्याशी हैं
गौरतलब है कि कांग्रेस ने झारखंड के चतरा सीट से मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर झारखंड में महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस और आरजेडी के बीच फ्रेंडली फाइट होगी. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि महागठबंधन में समझौते के तहत पलामू आरजेडी के कोटे में चली गई है. चतरा में आरजेडी और कांग्रेस दोनों चुनाव लड़ रहे हैं.
राजद ने झारखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों की सूची पर निर्वाचन आयोग से अनुमति की मांग की है और स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यीय सूची में राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, शरद यादव सहित शामिल हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours