लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के नतीजे आ रहे हैं. बिहार की 40 और झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई और रुझान आने शुरू हो गए. बिहार में इस बार एनडीए और महगठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है. अभी तक बिहार 36 सीटों पर रुझाना आया है जिसमें 35 पर बीजेपी गठबंधन और 1 पर यूपीए गठबंधन आगे है.
इसके साथ ही झारखंड में 14 में से 10 सीटों पर रुझान आया है जिसमें अब तक 10 सीटों पर एनडीए आगे है. बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों में बिहार में एनडीए की बड़ी जीत दिखाई गई है. वहीं महागठबंधन को 2014 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी से केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह आगे चल रहे हैं. इसके साथ ही आरा से आर के सिंह पीछे राजू यादव से पीछे चल रहे हैं. आर के सिंह को अब तक 11558 और आरके सिंह को 13311 वोट मिले हैं. झारखंड की कोडरमा सीट से बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी आगे चल रही हैं. वहीं मुजफ्फपुर सीट से बीजेपी के अजय निषाद पीछे चल रहे हैं.
मधेपुरा से शरद यादव पीछे, तीसरे नंबर पर पहुंचे तनवीर हसन
खबर आ रही है कि मधेपुरा से शरद यादव भी पप्पू यादव से पीछे चल रहे हैं. इसके साथ ही अब तक तीसरे नंबर पर चल रहे कन्हैया कुमार अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे आगे बीजेपी के गिरिराज सिंह चल रहे हैं. जबकि अब तीसरे नंबर पर राजद के तनवीर हसन पहुंच गए हैं. वहीं रांची लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ, कांग्रेस के सुबोधकांत से 8 हजार वोट से आगे चल रहे हैं. वहीं मुंगेर सीट से जेडीयू के के ललन सिंह आगे चल रहे हैं.
कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, बिहार की सासाराम सीट से पीछे चल रही हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours