पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में ऑटो पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं. घटना लिट्टीपाड़ा थाना के लाबदाघाटी में घटी. दो घायलों को लिट्टीपाड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. ऑटो में कुल पांच यात्री सवार थे.

मृतक और घायल, सभी बिहार के बाका जिले के रहने वाले हैं. सभी लोग हिरणपुर देवी स्थान पूजा-पाठ करने जा रहे थे. घायल ने बताया कि लाबदा घाटी में ऑटो का अचानक संतुलन बिगड़ गया. जबतक चालक ब्रेक लगा पता, तबतक ऑटो पलट चुका था. इससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. दो घायलों को स्थानीय लोगों ने लिट्टीपाड सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया. ऑटो बांका से हिरणपुर जा रहा था.

वहीं गढ़वा में भी एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. यहां ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई. जिसके चलते ये हादसा हुआ. रेहला मेन रोड पर बेलचंपा गांव के समीप ये घटना घटी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours