खूंटी में पुलिस ने कालामाटी जंगल से पीएलएफआई के जोनल एरिया कमांडर संजय टोपनो उर्फ मोटा को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया. सहयोगियों की पहचान एतवा लोहरा और दनियल बोदरा के रूप में हुई. ये लोग एक ठेकेदार से लेवी वसूलने की फिराक में थे.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिये कालामाटी जंगल में पीएलएफआई उग्रवादी आने वाले हैं. इसी सूचना पर खूंटी डीएसपी और अभियान एसपी के नेतृत्व में अलग- अलग दल बनाकर जंगल की घेराबंदी की गई. पहाड़ी के नीचे छिपे उग्रवादी पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने सरेंडर करने की चेतावनी दी. इसके बाद तीनों उग्रवादियों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.
इनके पास से एक 9 एमएम देशी कार्बाइन, एक पिस्टल, नाइट विजन कैमरा, गोली और नक्सली पर्ची बरामद किये गये. वहीं इनके निशानदेही पर चाइबासा के गोइलकेरा के एक घर से दो डबल बैरल राइफल और वाकी टाॅकी भी बरामद किये गये. हालांकि घर का मालिक डैनियल भागने में सफल रहा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours