झारखंड के धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद मतदान के खत्म होते ही पूरी तरह से रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में झारखंड और धनबाद के धार्मिक स्थलों पर सपरिवार दर्शन कर रहे हैं.

वहीं कीर्ति आजाद मीडिया के एग्जिट पोल पर बिलकुल भी भरोसा नहीं जता रहे हैं. कीर्ति के मुताबिक दावे और हकीकत में फर्क आगामी 23 मई को दिख जाएगा. हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि पिछली बार 2014 में मोदी लहर थी, लेकिन इस बार साल 2019 में उनका कोई मैजिक नहीं चलेगा.

कीर्ति का कहना है कि झारखंड में महागंठबंधन के साथ पूरे देश में परिणाम एग्जिट पोल के उलट आएंगे. वहीं धनबाद से अपने जीत के दावे के साथ कीर्ति ने कहा कि जीत-हार जो भी हो, वे धनबाद के ज्वलंत मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी यही रहकर चुनाव प्रचार करेंगे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours