पलामू। पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र के सिरिनिया डैम के पास पहाड़ी गुफा से सीआरपीएफ 134 बटालियन और पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान बुधवार को भारी मात्रा में विस्फोटक व नक्सल सामग्री बरामद की है। सीआरपी व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जहां 13 बम बरामद किए गए, वहीं हथियार, गोलियां सहित कई अन्य आपतिजनक सामान जब्त किए गए। 
बिहार बार्डर पर मिले लैंड माइंस और हथियार सरायकेला की घटना के बाद पलामू जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की 134 बटालियन काफी सर्तक थी। लगातार सर्च अभियान चलाकर जहां नक्सलियों की टोह ली जा रही थी, वहीं जमीन में पुलिस-सीआरपीएफ को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए लैंड माइंस का भी पता लगाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना पर बिहार की सीमा से सटे पिपरा थाना क्षेत्र के बगसरा पहाड़ी (सिरनिया डैम से एक किलोमीटर उत्तर) से पांच शक्तिशाली लैंड माइंस, 9 केन बम, और भारी मात्रा में हथियार जब्त किये गए।

सीआरपीएफ व जिला पुलिस के जवान इलाके में अभी भी सर्च अभियान चला रहे हैं. पलामू एसपी इन्द्रजीत माहथा ने इसकी पुष्टि की है। मौके के लिए बम निरोधक दस्ते को रवाना किया गया है, जिस इलाके में लैंड माइंस बरामद हुआ है, वो इलाका बिहार से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है।
सीआरपीएफ व पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पंहुचाने के लिए बड़ी संख्या में लैंडमाइंस और हथियार छुपाया गया है। इसी सूचना के आलोक में चलाए गए सर्च अभियान में पुलिस ने लैंड माइंस और हथियार को बरामद किया है. सीआरपीएफ और पुलिस इलाके को घेर कर अभियान चला रही है।
जानें, क्या-क्या हुई बरामदगीसीआरपीएफ के कमांडेंट एडी शर्मा ने बताया कि बगसरा पहाड़ पर बने गुफा में माओवादियों द्वारा बड़े पैमाने पर विस्फोट, लैंड माइंस छुपा कर रखे रखने की सूचना थी . सूचना पर सर्च अभियान चलाकर 315 बोर की 5 राइफल, 12 बोर के तीन बंदूक, 315 की पांच राउंड गोलियां, 9 केन बम, 4 सिलेंडर बम, जिलेटिन स्टीक 11 पैकेट, काॅडेक्स वाॅयर 250 मीटर, इलेक्ट्रीक वायर 200 मीटर, दो काली वर्दी बरामद की गई।
माओवादियों का गढ़ रहा है बगसरा पहाड़ी सीआरपीएफ कमांडेट अरुण देव् शर्मा ने जानकारी दी कि बगसरा पहाड़ी माओवादियों का गढ़ रहा है. इस इलाके में माओवादी नीतेश यादव, अभिजीत यादव, सीता राम रजवार आदि की गतिविधियां हमेशा रहती हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours