सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक नक्सली फरार हो गया जिसके बाद पुलिसवालों के होश उड़ गए. खबर है कि नक्सली गतिविधियों में शामिल कैदी शंभू मांझी के अस्पताल से भागते वक्त की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं हैं. फिलहाल पुलिस इस बिनाह पर छानबीन कर रही है. वहीं सरायकेला एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कैदी की सुरक्षा में तैनात एएसआई जयप्रकाश यादव समेत एक हवलदार व चार जवानों को संस्पेंड कर दिया है.
सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि शंभू मांझी के हाथों में हथकड़ी लगी हुई है और वो फिरभी भागने में कामयाब रहा. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. वरियल मार्डी ने बताया कि कैदी के पेट के निचले हिस्से में जख्म था. 24 मई को भर्ती होने के बाद से उसके जख्म में तेजी से सुधार हो रहा था. मालूम हो कि 20 मई को खरसांवा थानान्तर्गत हुड़ंगदा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सलियों को जख्मी होने की बात सामने आ रही थी.
इसी क्रम में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान बीते 22 मई को खरसांवा पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया. फिर जख्मी होने के कारण पहले उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. फिर 24 मई को इलाज हेतु सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया था, जहां वह इलाजरत था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours