राजधानी रांची में नेपाली की रहने वाली मां और दो बेटियों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. भाई के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस को किशन सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला. इसके बाद पुलिस उसे उठाकर डोरंडा थाने ले आई. थाने में होश आने पर किशन ने अपहरण की वारदात के बारे में पुलिस को बताया.

किशन के मुताबिक वह अपनी मां और दो बहनों के साथ सोमवार को नेपाल से रांची पिता गणेश तमांग से मिलने पहुंचा. रांची स्टेशन से पूरा परिवार डोरंडा के राजेन्द्र चौक पहुंचा. वहां एक काले रंग के स्कॉर्पियो में सवार चार युवकों ने जबरदस्ती पूरे परिवार को कार में बिठाया और लेकर चल दिया.

बतौर किशन उसे कार में नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया गया. बाद में उसे उसी हालत में कार से उतार कर सड़क के किनारे छोड़ दिया गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे डोरंडा थाने ले आई.

पुलिस फिलहाल किशन की निशानदेही मामले की छानबीन में जुटी है. जैप एसोसिएशन के लोग उसके पिता की खोजबीन में जुटे हैं. जैप एसोसिएशन में ज्यादातर लोग नेपाल के ही हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours