हजारीबाग में सेल्फी लेना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया, दरअसल सदर थाना क्षेत्र के ओकनी निवासी हर्ष कुमार रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां इंजन के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने लगा. उसी दौरान हर्ष 25 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आ गया जिससे वो काफी झुलस गया. जिसके बाद स्थानीय लोग के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो भेज दिया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कई बार उसे वहां पर मौजूद लोग मना भी किया लेकिन हर्ष को सेल्फी लेने की धुन इस कदर सवार थी कि उसने किसी की बात नहीं मानी. आपको बता दें कि हजारीबाग में नया रेलवे स्टेशन बना है और रेलवे का परिचालन भी कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है. ऐसे में स्थानीय युवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर सेल्फी लेना पसंद करते हैं. औप अपने सेल्फी क्रेज के चलते वो कभी रेलवे ट्रैक पर तो कभी ट्रेन में तो कभी इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेते हैं.

लिहाजा जिस तरह से ये घटना घटी है युवाओं को सचेत होने की जरूरत है. वहीं इस मामले में स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस को भी ध्यान देने की जरूरत है, ताकि इस प्रकार की घटना फिर ना हो. फिलहाल इस मामले में आरपीएफ के पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours