पलामू में गार्ड की सूझबूझ के कारण बैंक लूट की घटना टल गयी. हालांकि इस कोशिश में बहादुर गार्ड को जख्मी होना पड़ा. भागने से पहले बदमाशों ने उसे बुरी तरह से पीट डाला. गार्ड को सिर में चोटें आई हैं. उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया.
बैंक लूटने पहुंचे थे 5 अपराधी
पांकी थाना क्षेत्र के बसडीहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को लूटने पांच हथियारबंद अपराधी बाइक से पहुंचे थे. लेकिन अपराधी बैंक में घुसकर रकम लूट पाते, उससे पहले गार्ड ने साहस दिखाते हुए सायरन बजा दिया. इससे अपराधी घबरा गये और मौके से भाग निकले. हालांकि उससे पहले उनलोगों ने गार्ड की बुरी तरह से पिटाई कर दी.
गार्ड के साहस की तारीफ
घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. घटना से बैंककर्मी सहमे हुए हैं. हालांकि सभी ने गार्ड के साहस की तारीफ की.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours