बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच चली आ रही तल्खी फिर से सुर्खियां बंटोर रही हैं. मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू ने जब शपथ लेने से इनकार कर दिया था, तभी से बिहार और बिहार से बाहर दोनों दलों के बीच गठबंधन के भविष्य पर सवाल उठने लगे. बुधवार को झारखंड में  जेडीयू के नए अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने साफ कर दिया कि पार्टी आने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों में सभी 81 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले जेडीयू ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. जमशेदपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने दावा किया है कि पार्टी सभी 81 विधानसभा सीटों पर इस बार अकेले ही चुनाव लड़ने वाली है. मुर्मू का दावा है कि जेडीयू न सिर्फ अकेले चुनाव लड़ेगी बल्कि जीत हासिल कर अपने दम पर सरकार भी बनाएगी.

30 मई के बाद से ही तल्खी शुरू हुई

30 मई को मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होना और उसके बाद बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में भी बीजेपी को जगह न देकर जेडीयू ने अपने इरादा जाहिर कर दिया था. हालांकि, बाद में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सारे कयासों को यह कह कर विराम लगा दिया था कि बीजेपी कोटे से भी मंत्री बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन बीजेपी अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं ले पाई है. इसलिए बीजेपी कोटे से मंत्रियों का शपथ बाद में होगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours