लातेहार। जिले के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत दुरूप पंचायत के लुरगुमी कला में बुधवार की रात रामचरण मुंडा (65) की भूख से मौत होने की सनसनीखेज खबर मीडिया में आने के बाद सरकार रेस हो गई है। शनिवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय लातेहार पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट से वह सहमत नहीं हैं। सरकार के प्रोटोकॉल के हिसाब से पुन: जांच कराई जाएगी। कब्र से रामचरण का शव निकाल पहले उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
- खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा, भूख से मौत की पुष्टि होने पर दोषी पर होगी कार्रवाई
- सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कराई जाएगी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच
मंत्री ने जिला प्रशासन के साथ सर्किट हाउस के सभागार में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त राजीव कुमार से रामचरण के मामले में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours