रांची। राज्य के नये डीजीपी केएन चौबे ने शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। इनमें सर्वप्रथम नक्सलवाद पर नियंत्रण-सफाया के अलावा बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भी चर्चा की। कहा, घुसपैठिये राज्य की सीमा नहीं लांघ पाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएसएफ में रहते हुए बंगाल की सीमा के प्रभार में रह चुके हैं। 900 किलोमीटर रेंज का अनुभव है, ऐसे में बंगाल की सीमावर्ती इलाकों से घुसपैठियों को हरगिज नहीं घुसने दिया जाएगा। जो प्रवेश कर शरण ले चुके हें, उन्हें निश्चित तौर पर पकड़ा जाएगा।
- नये डीजीपी केएन चौबे ने नक्सलवाद को बताया विचारधारा, बोले ट्रेंड जानकर कर देंगे ठीक
- उपलब्ध संसाधनों पर ही होगी स्मार्ट पुलिसिंग, अपराध से हर आम आदमी प्रभावित
- नक्सलवाद के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि नक्सलवाद एक विचारधारा है। यह चुनौती जरूर है, लेकिन सफाए पर काम किया जाएगा। उनका ट्रेंड पहले जानेंगे। इसके बाद उनसे निबटने का प्लान बनाकर ठीक कर देंगे। उन्होंने कुछ इसी अंदाज में नक्सलियों से निबटने की बात कही। बोले कि कई इलाकों में भोले-भाले गरीब युवाओं को अपने संगठन में जोड़ रहे हैं। उनकी विचारधारा को तोडऩे पर भी काम किया जाएगा। पुलिस के पास मौजूद संसाधनों को डीजीपी ने पर्याप्त बताते हुए कहा कि हर चुनौती का सामना कर पुलिस रिजल्ट देगी। आने वाले समय में स्मार्ट व मॉडल पुलिसिंग होगी।
एक दिन छुट्टी व आठ घंटे ड्यूटी पर करेंगे सकारात्मक विचार
पूर्व डीजीपी द्वारा जारी आदेश एक सप्ताह में एक दिन की छुट्टी व हर दिन आठ घंटे की ड्यूटी पर पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि इस पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जाएगा। देखा जाएगा कि किन परिस्थितियों में यह आदेश जारी किए गए थे। चूंकि कोई भी फैसला नीति व स्थिति को देखते हुए लिया जाता है। वहीं 13 माह के वेतन की घोषणा के संबंध में भी विचार करने की बात कही।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours