देवघर। देवघर जिला के रिखिया थाना क्षेत्र में रविवार को भूमि विवाद व वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े दिलीप महथा नामक एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। दिलीप को नाजुक हालत में पुलिस की मदद से उसके परिजनों ने देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

दिलीप को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। बताया जाता है कि दो पक्षों में चल रहे भू-विवाद व वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों ने दिलीप को निशाना बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours