देश में हाल के दिनों में लोक सभा चुनाव सम्पन्न हुआ है ।इसी वर्ष के अन्त तक कई अन्य राज्यों सहित झारखण्ड में भी विधान सभा चुनाव होना है ।चुनाव को लेकर राज्य में सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने अपने स्तर से चुनावी तैयारियां भी प्रारम्भ कर दी गयी है ।वहीं धीरे धीरे विधान सभा चुनावी सरगर्मी भी तुल पकडने लगा है ।इसी बीच चौक चौराहों पर भी भिन्न भिन्न राजनीतिक चर्चाऔं की ताप से चुनावी मैदान अभी से तपने लगा है ।किस राजनीतिक दल से कौन उम्मीदवार होगा इसे लेकर अभी से लोगों के बीच बहस छीड़ चुकी है ।इसी बीच राजनीतिक गलियारे से जो खबर छन कर बाहर आ रही है उसके मुताबिक पाकुड़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट हासिल करने वालों में पिंकू शुक्ला ,तिवारी जी,और कई भाजपा नेता तो दावेदारी अभी ठोकने लगे हैं लेकिन मुख्य रुप से यही 2 तीन नेताओं पर पार्टी दाव खेलेगी ।लेकिन संघ के पसंद का कृष्णा साह भी है।देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा से टिकट की जुगाड़ बैठाने वाले अन्य दल के लोग इसमें कितना सफल हो पाते हैं ।खैर जो हो यह तो बाद की बात है ।भाजपा सूत्रों से जो बाते सामने आ रही है उससे यह साफ है कि भाजपा में टिकट की दावेदारी करने वालों की दौड़ में पाकुड़ जिला के भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह नेत्री मिसफीका हसन सबसे आगे चल रही हैं । सूत्र तो इतना तक दावा करते है कि मिसफीका इस बार के विधान सभा चुनाव में पाकुड़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में होंगे ।सूत्रों का मानना है की पिछले दो विस चुनाव में पार्टी द्वारा जिनको भी भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनावी मैदान में उतारा गया परन्तु वे चुनाव हार गये ,हो सकता है इसलिए इस बार कि भाजपा किसी मुस्लिम को अपना टिकट काट कर उन्हें दे । भाजपा के साथ मुख्य मंत्री रघुबर दास भी चाहेगें की भाजपा का हर एक प्रत्याशी ऐसा हो जो आम जनों के बीच लोकप्रिय होने के साथ साथ कर्मठ ,मेहनती तथा ईमानदार होने के साथ क्षेत्र के हर समुदाय के लोगो के सुख दुख का भागीदार बनने के साथ उनके साथ खड़ा रहे ।ऐसे में मिसफीका इसमें फीट बैठते दिख रहे हैं ।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में टिकट की दावेदारी की दौड़ में मिसफीका हसन सबसे आगे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours